Gumla : सेवा के अधिकार सप्ताह में गुमला प्रशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Gumla : राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में गुमला जिले में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत “सेवा का अधिकार सप्ताह” का सफल आयोजन हुआ. इस दौरान पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 के तहत नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ सरल, सुलभ और त्वरित रूप से उपलब्ध कराया गया. जिलेभर में आयोजित शिविरों के दौरान भारी जन-सहभागिता देखने को मिली. प्रशासनिक टीमों द्वारा तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की गयी. जिसके परिणाम स्वरूप जिले में 50,620 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 46,655 आवेदनों का त्वरित निष्पादन अब तक किया जा चुका है. शेष आवेदनों का निष्पादन जारी है. जिनमें से 3,774 आवेदन लंबित हैं. जबकि 168 आवेदन प्रक्रिया में हैं. 30 आवेदनों को नियमानुसार अस्वीकृत किया गया. इस प्रकार निस्तारण दर 92.2 प्रतिशत दर्ज हुई.
प्रखंडवार उपलब्धियां इस प्रकार है
: चैनपुर प्रखंड में 1,684 आवेदन जमा. जिसमें 1,684 का निस्तारण हुआ.
: पालकोट में 3,065 आवेदन जमा. जिनमें से 3,057 का निस्तारण हुआ.
: बसिया में 3,907 में से 3,894 का निस्तारण सुनिश्चित किया गया है.
: नगर परिषद गुमला में 450 में से 442 आवेदनों का निष्पादन हुआ.
: डुमरी प्रखंड में 5,636 में से 5,396 का निष्पादन किया गया है.
: भरनो प्रखंड में 3,331 में से 3,172 का निष्पादन किया गया है.
: घाघरा में 5,936 में से 5,629 आवेदनों का निष्पादन किया गया.
: जारी प्रखंड में 1,735 में से 1,608 आवेदनों का निष्पादन किया गया.
: गुमला प्रखंड में 7,946 में से 7,252 आवेदनों का निस्तारण किया गया.
: रायडीह में 1,481 में से 1,314 आवेदनों का निष्पादन किया गया.
: बिशुनपुर में 4,580 में से 4,037 आवेदनों का निस्तारण किया गया.
: कामडारा में 4,303 में से 3,670 आवेदनों का निस्तारण किया गया.
: सिसई प्रखंड में 6,575 में से 5,502 आवेदनों का निस्तारण किया गया.
