Gumla : जिला जज ने शहर के गरीबों के बीच बांटे कंबल
Gumla : गुमला डालसा द्वारा शहर के बस स्टैंड एवं आसपास जगहों पर बढ़े ठंड को देखते हुए बेसहारा और रात्रि में घूमने फिरने वाले विक्षिप्त लोगों सहित बिना आशियाना के विभिन्न हिस्सों जैसे बस स्टैंड, चौक चौराहों के पास रात्रि में अपना डेरा डाले लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश धुव्रचंद्र मिश्र एवं सचिव राम कुमार लाल गुप्ता द्वारा कंबल वितरण कर किया गया.
ललित उरांव बस स्टैंड गुमला में विक्षिप्त लोगों, वृद्धों व जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. जिला जज ने कहा की ठंड से बचने के लिए सरकार द्वारा कंबल वितरित किया जा रहा है. साथ ही हर जगह अलाव की व्यवस्था है. जिसेसे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह, एलएडीसी के प्रमुख डीएन ओहदार, बिंदेश्वर गोप, डालसा के कर्मचारी प्रकाश कुमार पांडे तथा पीएलवी प्रेम कुमार साह उपस्थित थे.
डालसा सचिव ने किया रैन बसेरा एवं आश्रय गृह का निरीक्षण
झालसा के आदेशानुसार एवं जिला जज ध्रुव चंद्र मिश्र के निर्देश पर अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला राम कुमार लाल गुप्ता द्वारा मंगलवार को गुमला में चल रहे रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया. सचिव ने गुमला के खड़िया पाड़ा एवं बड़ाइक मोहल्ला में अवस्थित रैन बसेरा एवं आश्रय गृह में सरकार द्वारा मिल रहे सारी सुविधाओं के विषय में जानकारी ली. यहां रहन-सहन की बारीकी से जांच किया. उन्होंने रैन बसेरा के पदाधिकारी व कर्मचारियों से कहा कि रात्रि में ठहरने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो. यदि कोई दिक्कत होने पर आप हमें तुरंत सूचित करें. सचिव ने पदाधिकारी से मिलकर रात्रि में विश्राम करने वालों का रहन-सहन व्यवस्था आदि की जानकारी लिया. कर्मचारियों को निर्देश दिया कि रात्रि में रहने वाले लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो. उन्होंने नगर परिषद के प्रशासक को जगह-जगह पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने के लिए भी कहा है. ताकि लोगों को रात्रि में ठंड में दिक्कत ना हो. उक्त निरीक्षण में नप प्रशासक मनीष कुमार, स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह, नगर परिषद गुमला की विमला देवी उपस्थित थे.
