गुमला

Gumla : भरनो में मंगेतर से रेप करने वाला युवक गिरफ्तार, जेल

Gumla : भरनो थाना क्षेत्र की एक 25 वर्षीय युवती से रेप करने वाले मंगेतर बेड़ों थाना क्षेत्र के 24 वर्षीय अजय लोहरा को भरनो पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को गुमला जेल भेज दिया है. आरोपी अजय के विरुद्ध मंगेतर युवती द्वारा बीते गुरुवार को भरनो थाना में केस दर्ज कराया गया था. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व बेड़ों थाना क्षेत्र के खुखरा गांव निवासी अजय लोहरा से उक्त युवती की शादी तय हुई थी. इसके बाद उसका मंगेतर उससे मिलने जुलने लगा. इसी दौरान विगत 29 नवंबर की दोपहर उसका मंगेतर युवती के घर पहुंच और युवती को घर में अकेला पाकर उसका जबरन रेप किया. बादी में युवती द्वारा थाना में आवेदन देकर मंगेतर युवक के खिलाफ केस दर्ज करायी थी.

इधर, डुमरी में युवती से रेप, युवक गिरफ्तार

डुमरी. भागीटोली ग्राम निवासी एडिशन मिंज (20) को पुलिस ने रेप मामले में गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया था. जिसमें बताया गया कि युवती परीक्षा देने के लिए गुमला गयी हुई थी. इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे चैनपुर बुलाया. जिसके पश्चात गुरुवार रात्रि में उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एडिशन मिंज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *