गुमला

Gumla : बेटे ने की पिता की हत्या

Gumla : पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया पंचायत स्थित खिजूरटोली गांव में बेटा ने अपने ही पिता की डंडा से मारकर हत्या कर दी. मृतक कृष्णा महली 70 वर्ष है. जबकि आरोपी पुत्र मारवाड़ी महली 40 वर्ष है. शनिवार की शाम 5.00 बजे के आसपास डंडे से वार कर पिता की हत्या कर फरार हो गया. घटना का सूचना पालकोट पुलिस को दिया गया. पालकोट थाना के एसआइ रामचंद्र यादव दल बल के साथ घटना स्थल गांव पहुंचकर मामले से अवगत हुए.

उन्होंने बताया कि बाप बेटा में आपसी विवाद का जड़ सरकारी राशन है. बेटा मारवाड़ी महली का कहना था कि मेरे दो बेटे हैं और मुझे भी राशन का चावल चाहिए और इसी बीच विवाद हो गया. बेटा मारवाड़ी महली अपने पिता कृष्णा महली के सिर में डंडे से वार का हत्या कर फरार हो गया. पालकोट पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *