Gumla : झापा व भाजपा के 85 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
Gumla : पालकोट प्रखंड कांग्रेस कमेटी पालकोट का वनभोज सह कार्यकर्ता बैठक शनिवार को दतली जलाशय के किनारे संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूषण बाड़ा शामिल हुए. कार्यक्रम में झापा के चिरस लकड़ा व भाजपा के सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 85 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
चिरस लकड़ा के नेतृत्व में संदीप टोप्पो, बिरसा तिर्की, रोबिन एक्का, आश्विन एक्का, जितेंद्र नायक, जीवन किशोर केरकेट्टा, बेंगा खड़िया, राहुल राम, भुनेश्वर गोप, नीमन आईंद, संजय तिर्की, विश्राम केरकेट्टा, डेविड गुड़िया, महोदरा भगत, प्रकाश किस्पोट्टा, हीरा टोप्पो एवं सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मनीष कुमार, शिव महली, राजू महली, शंकर साहू, सुनील साहू, रविंद्र राम, राजकेश्वर राम, अभय महली, विक्रम कुमार, आसमान सिंह, शशि बड़ाइक, सुमित कुमार, शिवा राम, अंकित महली, बंजरगी राम आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. सभी लोगों को विधायक भूषण बाड़ा ने मूंह मीठा कर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसा पार्टी है. जिसमें कोई जात-पात, ऊंच-नीच या भेदभाव नहीं करती है. कांग्रेस अपने सभी कार्यकर्ताओं को एकसाथ लेकर चलती है.
मौके पर कांग्रेस के पूर्व गुमला जिलाध्यक्ष चैतू उरांव, सिमडेगा जिला महिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा, पालकोट प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार हिंदुस्तान, रोहित एक्का, प्रमुख सोनी लकड़ा, पुरूषोतम कुजूर, संजय साहू, केश्वर सिंह चेरो, अशोक सिंह, भूषण सिंह, विनय लकड़ा, बिजय ठाकुर, बिरसू सिंह, अनूप लकड़ा, प्रदीप सोरेंग, प्रदीप बड़ाईक, संजय नागरची, सुशील लकड़ा, भुनेश्वर राम, मुखिया पूनम एक्का, मुखिया कांति केरकेट्टा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
अभी और लोग कांग्रेस में शामिल होंगे : मनीष
विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार हिंदुस्तान ने कहा कि सिमडेगा विधानसभा के विधायक भूषण बाड़ा के जनहित के कामों से प्रभावित होकर अब लोग कांग्रेस की और रूख कर रहे हैं. इसके तहत पहले फेज में शनिवार को 85 लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है. अभी और कई लोग कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं. आने वाले दिन में इसी प्रकार कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस में दर्जनों लोगों को शामिल किया जायेगा.
