गुमला

Gumla : बस की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

Gumla : गुमला के घाघरा प्रखंड के खरका पुल के समीप अज्ञात सवारी बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार बाइक में दो युवक घाघरा से गुमला की ओर जा रहे थे. इसी दौरान खरका पुल के समीप अज्ञात सवारी बस ने युवकों के बाइक को ठोकर मार दिया. इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भेजा. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतक व घायल का पहचान नहीं हो सका था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *