गुमला

Gumla : हमारा मकसद राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है, बोले गार्जेन

Gumla : मिशन बदलाव ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनायी और बाबा साहब को याद कर नमन किया. मौके पर मिशन बदलाव के माध्यम से संगठन को पंचायत स्तर से गांव तक ले जाने का निर्णय लिया गया. सांगठनिक रूपरेखा को लेकर मिशन बदलाव की बैठक भी हुई. बैठक में मुख्य रूप से संथाल परगना के प्रभारी गार्जेन मुर्मू उपस्थित थे. श्री मुर्मू ने कहा कि संगठन को धरातल में पहुंचाने की जरूरत है. हम सभी एकजुट होकर काम करें. हमारा फोकस राजनीति करना नहीं. बल्कि जनता की सेवा करना है. इसलिए हम सभी जनहित के मुददों को मुखर होकर उठाये. साथ ही गांव गांव से युवाओं को संगठन से जोड़े. ताकि गांव की समस्या को उठाकर सरकार तक पहुंचायी जा सके. उन्होंने कहा कि आज मैंने कामडारा प्रखंड का दौरा किया. यहां संगठन काफी अच्छा काम कर रहा है. संगठन मजबूत भी है. कामडारा की तरह दूसरे प्रखंड में भी संगठन का विस्तार और मजबूत करें.

सिसई विधानसभा के प्रभारी संजय बरला ने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है. नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष  लियोन सोरेंग और प्रखंड सचिव वद्यनाथ सिंह को संगठन की जिम्मेवारी देते हुए उनको हार्दिक शुभकामना दिया. गार्जेन मुर्मू ने कहा है जिस तरह दुमका और संथाल परगना के विभिन्न क्षेत्रों में मिशन बदलाव के कार्यों को लगातार सराहा जा रहा है. भविष्य में और भी बहुत ऐसे कार्य दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में भी करने की आवश्यकता है. मिशन बदलाव के संस्थापक भूषण भगत ने कहा कि मिशन बदलाव की टीम दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में भविष्य में सांगठनिक फेरबदल करते हुए नये जिला अध्यक्षों का चयन करेगी. सभी अध्यक्षों को सांगठनिक रूप रेखाओं को ध्यान में देते हुए सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया जायेगा. आज की बैठक में मिशन बदलाव प्रखंड कमेटी के रामबालक बड़ाइक, सिकंदर सिंह, मुकुंद राम, अजित कुजूर, जेम्स बारला, नमन टोपनो ऊपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *