Chainpur News : चैनपुर कॉलेज में विज्ञान विषय की नहीं होती पढ़ाई, विस में उठा मुद्दा
Chainpur News : चैनपुर प्रखंड के परमवीर अलबर्ट एक्का कॉलेज में विज्ञान विषय की पढ़ाई नहीं होती है. जबकि इस कॉलेज में चैनपुर, डुमरी, जारी व रायडीह प्रखंड के छात्र पढ़ने आते हैँ. परंतु, इन चार प्रखंडों के एकमात्र परमवीर अलबर्ट एक्का कॉलेज में विज्ञान विषय की पढ़ाई नहीं होने से छात्रों को गुमला या तो दूसरे जिला जाना पड़ता है. चैनपुर कॉलेज में विज्ञान विषय की पढ़ाई नहीं होने का मामना मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान गुमला विस के झामुमो विधायक भूषण तिर्की ने उठाये. विधायक ने विधानसभा सत्र के दौरान अपनी बातों को रखते हुए कहा है कि गुमला विधानसभा क्षेत्र में चैनपुर, डुमरी, जारी व रायडीह प्रखंड आता है. इस क्षेत्र का एकमात्र कॉलेज पीएइ कॉलेज है.
परंतु, इस कॉलेज में विज्ञान विषय की पढ़ाई नहीं होती है. जिससे छात्र छात्राओं को विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए दूसरे कॉलेजों में जाना पड़ता है. विधायक ने कहा है कि मैं सरकार से मांग करता हूं. छात्रों की कठिनाई को देखते हुए विज्ञान विषय की पढ़ाई की व्यवस्था की जायेगी. जिससे छात्रों को भटकना नहीं पड़े. यहां बता दें कि चारों प्रखंडों की आबादी दो लाख से अधिक है. यह पूरा इलाका शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है. परंतु, विज्ञान विषय की पढ़ाई नहीं होने से विज्ञान के प्रति रूचि रखने वाले छात्रों का कला व वाणिज्य संकाय की पढ़ाई करनी पड़ रही है. ऐसे, कुछ छात्र सुविधा के अनुसार गुमला, रांची व जशपुर कॉलेज में पढ़ते हैं. इसलिए लंबे समय से चैनपुर कॉलेज में विज्ञान विषय की पढ़ाई की मांग हो रही है.
