गुमला

Dhanteras 2025 : धनतेरस का बाजार सजा, गुमला में अभी से सामानों की बुकिंग शुरू

Dhanteras 2025 : गुमला शहर में दीपावली व धनतेरस का बाजार सज चुका है. अभी से ही सामानों की बुकिंग शुरू हो गयी है. वहीं बाजारों में बाइक शो रूम, ट्रैक्टर शो रूम, गहनों की दुकानों में ग्राहकों को लेकर विशेष उपहार योजना भी चलाया जा रहा है. जिसके कारण शहर में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है. मंगलवार को गुमला के सप्ताहिक हाट होने के कारण पूरा सड़क बाजारों में खरीदारी करने वालें लोगों से भरा मिला. जिस कारण ट्रैफिक व्यवस्था में प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक व्यवस्था संचालन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

इस संबंध में गुमला मिरर ने शहर के प्रसिद्ध बाइक, ट्रैक्टर संचालकों, आभूषण व इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों से बातचीत की. दुकानदारों द्वारा दी जाने वाले ऑफर के बारे में पूछा. जिसमें खत्री होंडा के संचालक ने बताया कि प्रत्येक बाइक की खरीदारी पर एक हजार से 35 हजार रुपये की बचत कंपनी द्वारा दी जा रही है. साथ ही स्क्रैच कूपन भी दिया जा रहा है. जिसमें एक हजार से दस हजार रुपये निकलने की संभावना है. वहीं अभी तक 80 वाहनों की बुकिंग धनतेरस के अवसर पर हो चुकी है. वहीं ट्रैक्टर विक्रेता कमला मोटर्स के संचालक गोपाल साहू ने बताया कि हर ट्रैक्टर की खरीदारी पर विशेष उपहार दिये जायेंगे. अलग अलग मॉडल में 50 हजार रुपये का डिस्काउंट भी दिया जायेगा. धनतेरस के अवसर पर चार ट्रैक्टरों की बुकिंग हो गयी है.

वहीं कंपनी की ओर से जीएसटी में 68 हजार रुपये की बचत सहित अन्य उपहार दिये जायेंगे. यामाहा शो रूम के संचालक प्रीति कुमारी ने बताया कि यामाहा कंपनी द्वारा स्कूटर की खरीदारी करने पर दो हजार रुपये का कैश बैक दिया जायेगा. वहीं बाइक की खरीदारी पर तीन हजार रुपये का कैश बैक दिया जायेगा. वहीं हमारे यहां कम से कम डाउन पेमेंट में वाहन उपलब्ध कराये जायेंगे. वहीं जीएसटी में 12 हजार रुपये की बचत व एक्सचेंज ऑफर में दो हजार रुपये की छूट दी जायेगी. वहीं हर खरीदारी पर निश्चित उपहार भी दिये जायेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *