गुमला शहर के एक घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सोना चांदी बरामद
गुमला सदर थाना की पुलिस ने बस स्टैंड गुमला में घटी चोरी की घटना का उदभेदन कर लिया है. पुलिस ने एक चोरी संदीप राम को विध्यांचल नगर से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. गुमला के एसपी हरिश बिन जमां ने बताया कि बस स्टैंड निवासी राहुल कुमार के घर छठ पर्व के दिन चोरी की घटना घटी थी. इसके बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया. ताकि चोरों को पकड़ा जा सके. छापामारी टीम में पुलिस निरीक्षक श्यामलाल पुर्ति, सअनि सुनिल कुमार तथा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.
छापामारी दल कांड के उदभेदन हेतु तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य के आधार पर ग्राम विंध्याचल नगर स्थित अर्धनिर्मित मकान में पहुंचा तो छापामारी दल को देखते ही एक युवक भागने का प्रयास किया. जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप राम बताया. साथ ही बस पड़ाव में घटी चोरी की घटना की जानकारी दी. उसने बताया कि उसके साथ सुमित राम भी चोरी में शामिल था.
पुलिस ने संदीप राम के पास से सोना का अंगूठी एक पीस, दो पीस चांदी का पायल, चांदी का सिंदूर कीया एक पीस, चांदी का कमर बंध एक पीस, चांदी का बिछिया दो जोड़ा बरामद हुआ है. से सभी सामान अर्धनिर्मित मकान के सीढ़ी के नीचे जमीन में गाड़ कर रखा हुआ था.
