संस्कृति

Gumla : संयुक्ता देवी ने कहा- संकट मोचन के साये में लहराते रहे सनातन का झंडा

Gumla : सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ गुमला के अंबेराडीह में श्री संकट मोचन मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि गुमला जिला परिषद के उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, थाना प्रभारी तरुण कुमार, समाजसेवी संजय कुमार सिंह, आयोजन समिति के संरक्षक मंगल सिंह भोगता, उप प्रमुख सिकंदर सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष महेश सिंह आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नागपुरी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया. संयुक्ता देवी ने कहा कि श्री संकट मोचन के साये में सनातन का झंडा हमेशा ऊंचा लहराते रहना चाहिए. उन्होंने सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी. कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से समाज में समन्वय और सद्भाव बढ़ता है.

थाना प्रभारी तरुण कुमार ने कहा कि सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता होती है. शांति से गीत संगीत का आनंद लें. शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. भाजपा नेता मंगल सिंह भोगता ने कहता कि वीर हनुमान बलशाली थे लेकिन प्रभु श्री राम के आज्ञाकारी थे. यही कारण है कि त्रेतायुग से कलियुग तक उनकी पूजा हो रही है. उन्होंने वर्तमान परिवेश के जेहाद और नशा से युवक युवती को बचने और अपने माता पिता की बात मानने, उन्हें दुख नहीं देने की अपील की. लोक गायक महावीर साहू के भक्ति वंदना के साथ गीत संगीत देर रात तक चला. जिसमें सुहाना देवी, बिंदेश्वरी देवी, रूपा देवी, कवि किशन, क्यूब अब्बास आदि कलाकारों ने अपने गीत संगीत से रात भर समा बांधने का काम किया. सारिका, दीपिका और माही के डांस युवाओं में ऊर्जा भरने का काम किया. युवाओं ने डांसरों पर रुपये की बरसात कर दी. कार्यक्रम का संचालन नीलांबर सिंह, भुवन सिंह आदि कर रहे थे. कार्यक्रम के सफल संचालन में भोला चौधरी, धरम सिंह, सुदे सिंह, बसंत सिंह, आनंद सिंह, बबलू सिंह, दुबराज सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *