खेल

Gumla: गुमला के आशीषन का झारखंड स्टेट अंडर-16 टीम में चयन

Gumla: झारखंड व गुमला जिला के लिए गर्व का पल है. बीसीसीआइ की प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2025-26 में झारखंड की अंडर-16 टीम का गठन कर लिया गया है. जिसमें गुमला जिले के एक उभरते क्रिकेटर आशीषन कुमार का चयन हुआ है. यह टूर्नामेंट सात दिसंबर 2025 से कटक में आयोजित होगी. निरंतर अभ्यास, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आशीषन अपनी जगह बनायी है. चयनित आशीषन जमशेदपुर में झारखंड क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया है. यहां एक सप्ताह तक आशीषन कैंप में रहेगा और बेहतर प्रशिक्षकों की निगरानी में प्रशिक्षण लेगा. झारखंड राज्य का मुकाबला लीग मैचों में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर व केरल राज्य की टीम से है. आशीषन गुमला शहर के शांति नगर निवासी है. आशीषन के चयन से गुमला के खेल प्रेमियों में उत्साह है. साथ ही घर पहुंचकर व फोन कर कई लोगों ने बधाई दी और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने को कहा.

खेल व खिलाड़ियों के बढ़ावा के लिए प्रशासन प्रयासरत है : डीसी

जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, एसपी हरिश बिन जमां, एसडीओ राजीव नीरज, डीएसओ प्रवीण कुमार, घाघरा सीओ खाखा सुशील कुमार ने बधाई देते हुए कहा है कि यह सफलता खिलाड़ी के कठोर परिश्रम और समर्पण का परिणाम है. अधिकारियों ने आशा व्यक्त किया है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और राज्य का मान बढ़ायेंगे. वहीं, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने भी इस उपलब्धि को गुमला के लिए गर्व की बात बताया. उन्होंने कहा कि यह चयन जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा देगा और खेल के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करेगा. गुमला जिले में आशीषन के चयन की खबर से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि आशीषन कुमार राष्ट्रीय मंच पर क्रिकेट खेल के माध्यम से अपना प्रदर्शन करते हुए अलग पहचान बनायेंगे.

गुमला के खिलाड़ियों ने बधाई दिया है

आशीषन का झारखंड टीम में चयन होने पर गुमला जिला क्रिकेट संघ के डॉ अरूण उरांव, कुलदीप सिंह, जीतेंद्र सिंह, रोहित उरांव, संजय कुमार गुप्ता, आनंद सिंह, मनोज चौधरी, ज्ञानप्रकाश, अंकित विश्वकर्मा, अंकित उरांव, अखिलेश कुमार, ओमशंकर सिंह, मुकेश पांडेया, पठान, श्रीकांत, आशीष भगत, कुणाल शुक्ला, सुभाष, नीलांबर साहू, कौशिक सिन्हा, पंकज कुमार, पंकज कर्ण, संतोष कुमार, एकलव्य उरांव, मंजूर कुरैशी, सत्यम चौरसिया, प्रिंस, विक्की कुमार सहित कई लोग हैं. इधर, सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा व झारखंड चेंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने भी आशीषन को बधाई देते हुए कहा है कि गुमला शुरू से ही खेल के क्षेत्र में आगे रहा है. उम्मीद व विश्वास है. आशीषन बेहतर करेगा और गुमला का नाम रोशन करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *