Gumla : बांस बल्ली लगाने को लेकर मारपीट, चाचा-भतीजा घायल
Gumla : गुमला शहर से सटे फसिया पंचायत के रामनगर में मंगलवार की दोपहर करीब 2.00 बजे घर का प्लास्टर करने के लिए बांस बल्ली लगाने के दौरान एक ही परिवार में मारपीट की घटना घटी है. विवाद के बाद हुए मारपीट में चाचा व भतीजा घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बांस बल्ली लगाने को लेकर चाचा व भतीजा में विवाद हो गया. जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया की नौबत मारपीट तक आ गयी.
वहीं इस दौरान ईट पत्थर से भतीजा महावीर नायक 23 वर्षीय ने खुद के चाचा प्रदीप नायक 30 वर्षीय के बीच मारपीट होने लगा. जिस दौरान प्रदीप के मुंह व सर में गंभीर चोट लगी है. जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज चल रहा है. जबकि महावीर के हाथ की अंगुली कट गयी है. जिसे डॉक्टर असीम मिंज ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया है.
