Sisai : गुमला में पिकअप की टक्कर से ऑटो पलटा, 12 लोग घायल
Sisai : सिसई थाना में एक पिकअप वाहन चालक की बदमाशी के कारण रविवार को ऑटो सवार 12 लोगों की जान उस समय शामत में पड़ गयी. जब पिकअप चालक द्वारा जानबूझ कर ऑटो को कट टक्कर मारने से ऑटो सवार सहित सड़क से करीब दस फिट नीचे पलटते हुए एक नाली में जा गिरी. यही नहीं ऑटो के नाली में गिरने के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया. बताया जाता है कि ऑटो में एक दुधमुंहे बच्चे सहित कुल 12 लोग सवार थे. जिसमे नौ लोगो को गंभीर चोट आयी है. वहीं बच्चे सहित तीन लोगों को खरोच तक नहीं आयी.
घायलों में भुरसो गांव निवासी सुहानी कुमारी(10), हिमांशु उरांव (8), महिका कुमारी (14), पंची देवी (37), विनीता कुमारी(25), फुदो देवी(30), रोपनी देवी (45), आंजन मड़वा गांव निवासी विंदेश्वर राम(23), बिमला देवी (45) शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ अरुण कुमार सिंह और संजय चौबे मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. घटना सिसई छरदा सड़क पर सिसई कंस नदी के आगे हुई है. घायलों ने बताया कि वे सभी सिसई मेला घूमने आये थे. करीब चार बजे सभी ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे.
इसी दौरान पीछे से एक पिकअप तेजगति से लहराते हुए आया और कट मारते हुए अपने साइड में चल रहे ऑटो को बगल से टक्कर मार दिया. जिससे घटना हुई है. टक्कर मारने के बाद चालक गेट से सिर निकालकर पीछे देखा और हंसते हुए पिकअप लेकर चलते बना.
