गुमला

Gumla : बजरंग दल ने गुमला में किया प्रदर्शन

Gumla : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने बुधवार को बांग्लादेश घटना को लेकर गुमला में प्रदर्शन किया. साथ ही श्रद्धांजली सभा आयोजित कर बांग्लादेश में मरे हिंदुओं को श्रद्धांजली दी गयी. पुराना नगर परिषद के समीप श्रद्धांजली सभा हुई. सभा में बांग्लादेश में हाल के दिनों में हुई हिंसक घटनाओं में मारे गये हिंदुओं को याद किया गया. वक्ताओं ने बताया कि बीते दिनों बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास को जिंदा जला दिये जाने की घटना सामने आयी. जबकि हाल ही में एक मासूम बच्ची की निर्मम हत्या की खबर ने पूरे हिंदू समाज को झकझोर कर रख दिया है.

वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार हमले बढ़ते जा रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक और मानवता को शर्मसार करने वाला विषय है. सभा में उपस्थित लोगों ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगायी गयी तो हालात और गंभीर हो सकते हैं. श्रद्धांजली के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया.

मौके पर विभाग मंत्री केशव सिंह, विभाग संयोजक मुकेश सिंह, जिला मंत्री मनीष बाबू, जिला संयोजक संतोष यादव, अमन राणा, छोटे सोनी, यस सिंह, अरविंद लोहरा, पूनम देवी, शैल मिश्रा, शिवम जायसवाल, अमित कुमार, रविंद्र सिंह, कुणाल कुमार, प्रमोद सिंह, दुखन गोप, सुरेंद्र साहू, सोनू साहू, विकास सिंह, मुकेश राम, कैलाश मिश्रा, बोलबम मिश्रा, लविश कुमार सोनी, दीपक कुमार, ब्रिज गोप, मंटु गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *