गुमला

Bar Association Gumla Election : जेनरल सचिव पद के लिए एक नॉमिनेशन

Bar Association Gumla Election : गुमला बार एसोसिएशन के चुनावी माहौल अब गरमाने लगा है. अबतक अध्यक्ष, सचिव अन्य पदों के लिए 25 नामांकन पत्र बिके हैं. जिसमें सोमवार को जेनरल सचिव पद के लिए अधिवक्ता अरूण कुमार ने नामांकन पत्र मुख्य चुनाव पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किये. नामांकन पत्र भरते ही श्री कुमार चुनाव मैदान में कूद गये हैं और वोटरों को अपने पक्ष में करने में लगे हुए हैं. इधर, जिन उम्मीदवारों ने अबतक नामांकन पत्र खरीदे हैं. वे भी नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं. चुनाव पदाधिकारी हीरा ओहदार और तापस कुमार लाल ने बताया कि पहले 23 नामांकन पत्र बिके थे. वहीं सोमवार को जेनरल सचिव पद के लिए एक व सदस्य के लिए एक नामांकप पत्र बिके. जबकि एक उम्मीदवार अरूण कुमार ने जेनरल सचिव के लिए नामांकन कर चुके हैं.

चुनाव पदाधिकारी तापस कुमार लाल ने कहा कि चुनाव के घोषित कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्रों की बिक्री 31 अक्तूबर से शुरू हो गयी है. दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही है. नामांकन पत्र छह नवंबर को शाम 4.00 बजे तक जमा करने का समय रखा गया है. जबकि नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 10 नवंबर को शाम 4.00 बजे तक होगी. वहीं, 12 नवंबर शाम 4.00 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. इसके उपरांत 13 नवंबर को शाम 4.30 बजे प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जायेगी. वहीं 24 नवंबर को मतदान होगा. मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक होगी. मतदान समाप्त होने के बाद 3.30 बजे से मतगणना शुरू की जायेगी और देर शाम तक विजेता उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी. चुनाव की सभी प्रक्रिया बार एसोसिएशन भवन गुमला में होगी.

अधिवक्ताओं के हित में काम करेंगे : अरूण कुमार

नामांकन पत्र भरने के बाद अरूण कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य अधिवक्ताओं के हित में काम करना है. सभी अधिवक्ताओं से तालमेल बैठाकर काम करेंगे. अधिवक्ताओं की जो भी मांग है. उसे प्रमुखता के साथ उठायेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *