Cancer wing of RIMS : रिम्स के कैंसर विंग में तैयार होगी 20 बेड की इमरजेंसी
Cancer wing of RIMS : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में कैंसर मरीजों के लिए जल्द ही 20 बेड वाला नया इमरजेंसी वार्ड शुरू किया जाएगा. यह व्यवस्था हाईकोर्ट के निर्देश पर बनाई जा रही है. नया वार्ड ग्राउंड फ्लोर पर बनेगा, जहां गंभीर कैंसर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सकेगा. अभी यहां छह बेड का डे-केयर विंग है, जिसे बढ़ाकर 20 बेड किया जाएगा. साथ ही मरीजों को बेड की कमी न हो, इसके लिए सेंट्रल इमरजेंसी से भी 20 बेड उपलब्ध कराए गए हैं. इससे अब मरीजों को जगह के लिए फर्श पर या अस्पताल परिसर में भटकना नहीं पड़ रहा है.
कैंसर बिल्डिंग में भी सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की योजना
कैंसर बिल्डिंग में सीटी स्कैन मशीन भी स्थापित करने की तैयारी की जा रही है.. इसकी योजना रिम्स प्रशासन द्वारा तैयार कर ली गयी है. प्रस्ताव में मशीन के खरीद में होनेवाले खर्च और मैनपावर की जानकारी को भी शामिल किया जायेगा. यह मशीन ग्राउंड फ्लोर पर ही स्थापित की जायेगी.
