गुमला

Sisai : 95 बाइक चालकों का चालान काटा गया, 1.25 लाख वसूले

Sisai : गुमला जिला परिवहन पदाधिकारीज्ञान शंकर जायसवाल ने सिसई प्रखंड में दल-बल के साथ दौरा किये और सिसई बीएन जालान कॉलेज तथा आस-पास के स्कूलों के बच्चों द्वारा चलाये जा रहे वाहनों की जांच किये. इस अभियान में 95 से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया और उनसे एक लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के संयुक्त निर्देश पर चलाये गये इस अभियान ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा दिया. जांच अभियान का मुख्य फोकस दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट पर था. डीटीओ को देखते ही अधिकतर वाहन चालक और बच्चों के अभिभावक अपनी गाड़ियां छोड़कर छुप गये.

अधिकारियों के रहते तक गाड़ियों तक उनके चालक नहीं पहुंचे. छुप छुपाकर भागने वाले इन चालकों पर ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया. स्कूलों को चेतावनी दी गयी है कि वे सुनिश्चित करें कि बच्चों को लेकर चलने वाली सभी गाड़ियां लाइसेंस, बीमा, परमिट, फिटनेस जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही चलें. अन्यथा स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की जायेगी. डीटीओ ने व्यक्तिगत रूप से चालकों को लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के गंभीर परिणामों के बारे में समझाया गया. इस सघन जांच में सिसई थाना के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार, डीटीओ कार्यालय के कर्मी एवं सिसई थाना के पुलिस बल प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *