Chamber Elections Gumla : 23 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, पत्रों की होगी जांच
Chamber Elections Gumla : गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स के आम चुनाव 2026 हेतू चेंबर कार्यालय में शनिवार को नामांकन करने के लिए उम्मीदवार पहुंचे. मुख्य चुनाव पदाधिकारी अमित माहेश्वरी, सहायक चुनाव पदाधिकारी व चुनाव पर्यवेक्षक के समक्ष 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दर्ज किया है. इस तरह अबतक 23 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दर्ज किया है. चार जनवरी को दिन के 12 बजे से 2.00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. साथ ही पांच जनवरी को दिन के 11 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक नाम वापसी व चुनावी प्रक्रिया होगी. उक्त तिथि को ही अपराह्न 3.30 बजे चुनाव में खड़े सभी उम्मीदवारों के बीच चुनाव हेतु क्रमांक आवंटन कर दिया जायेगा. मुख्य चुनाव पदाधिकारी के अनुसार कई निर्दलीय प्रत्याशियों व टीम लीडर ने भी अपना नामांकन पत्र व मतदाता सूची खरीदकर अपना अपना नामांकन किया है.
इन उम्मीदवारों ने नामांकन किये
नामांकन भरने वालों में नीरज कुमार गुप्ता, अभिजीत कुमार जयसवाल रॉकी, संजीव मालानी, अजय कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता, पंकज खंडेलवाल, अनिकेत कुमार, अमित मंत्री (गोलू), मुनी लाल साहू, राजेश लोहानी, प्रतीक कुमार अग्रवाल (सोनू), बबलू वर्मा, गुरमित सिंह, गुन्नू शर्मा, अमित मंत्री, राहुल केशरी, प्रणय कुमार साहू बिट्टू, आदित्य कुमार गुप्ता, रितेश कुमार गुप्ता, विकास कुमार सिंह, सुमित साबू ने टीम लीडर राजेश लोहानी के समर्थन में अपना अपना नामांकन दर्ज किया है. वहीँ गुलाम सरवर एवं अमर प्रदीप कुजूर ने निर्दलीय प्रत्याशी हेतू अपना नामांकन किया. चुनाव हेतु 23 नामांकन दर्ज किये गये.
नामांकन पत्रों की जांच
सहायक चुनाव पदाधिकारी हिमांशु केशरी ने सभी प्रत्याशियों से अपील किया है कि जो व्यापारी आम चुनाव 2026 में चुनाव में अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत किये हैं. वे ससमय उपस्थित होकर अपना अपना नामांकन पत्र की जांच में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं. मौके पर मुख्य चुनाव पदाधिकारी अमित महेश्वरी, चुनाव हेतु पर्यवेक्षक रमेश कुमार चीनी, महेश कुमार लाल, सहायक चुनाव पदाधिकारी दामोदर कसेरा डीके, अनमोल कुमार गुप्ता, हिमांशु केशरी, दिनेश अग्रवाल, राजेश कुमार सिंह, व सचिव बबलू वर्मा सहित कई व्यवसायी उपस्थित थे.
