बोले हीरा साहू- तेली समाज संगठित हो चुका है, जिलाध्यक्ष आगे की नीति और रणनीति बनायें
छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला गुमला की बैठक तेली छात्रावास गुमला में जिलाध्यक्ष कलिंदर साहू की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में गत माह 15 मार्च 2026 को रथमेला स्थल करौंदी गुमला में आयोजित तेली महाजातरा की समीक्षा की गयी. साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष व नप गुमला के पूर्व उपाध्यक्ष मुनेश्वर कुमार साहू को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें समाज की ओर से बधाई दिया गया. मौके पर भाजपा के नये प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू को पुष्पगुच्छ देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मुख्य संरक्षक हीरा साहू ने कहा कि तेली महाजातरा का सफल आयोजन किया गया.
महाजातरा में उपस्थित मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के विधायक पूर्णिमा साहू और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की उपस्थिति से समाज के लोग काफी उत्साहित रहे. उन्होंने कहा कि तेली समाज संगठित हो चुका है. उन्होंने जिलाध्यक्ष से आगे का नीति और रणनीति बनाने का आग्रह किया. प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर कुमार साहू ने कहा कि समाज के सहयोग और अपनी मेहनत के बदौलत भाजपा द्वारा नई पारी का दायित्व दिया गया है. उन्होंने ईमानदारी पूर्वक जिम्मेवारी निभाने की बात कही. जिलाध्यक्ष कलिंदर साहू ने कहा कि समाज को मजबूत संगठन के साथ सबको आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों को अपने सभी क्षेत्रों का दौरा कर तिथि निर्धारित करते हुए जिला टीम को बुलाने का अनुरोध किया. ताकि संगठन गांव-गांव तक पहुंचे. वहीं बैठक में सामाजिक समस्याओं का भी निष्पादन किया गया.
बैठक में राम कृष्ण ओहदार, लीलांबर साहू, बहुरा ओहदार, केसरी साहू, परमेश्वर साहू, सुनील साहू, ललिता कुमारी, कंचन देवी, उमेश साहू, शिवचरण साहू, जीवन कुमार साहू, नवीन साहू, गौतम साहू, प्रभु साहू, प्रकाश कुमार साहू, पवन साहू, अभिषेक साहू, रमेश साहू, शिवम कुमार साहू, प्रकाश साहू, पवन साहू, रामनाथ साहू, देवलाल साहू, रामचंद्र साहू, प्रमोद साहू सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे.
