गुमला

Christmas Gathering : प्रभु यीशु पूरे मानव जाति के लिए आशा है, बोले बिशप लीनुस

Christmas Gathering : सांता पब्लिक स्कूल आवासीय स्कूल शास्त्री नगर गुमला में गुरुवार को क्रिसमस गैदरिंग धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अथिति गुमला धर्मप्रांत के बिशप डॉक्टर लीनुस पिंगल एक्का ने कहा प्रभु यीशु समस्त मानव जाति के लिए आशा है. इसलिए यीशु का जन्म चरनी में हुआ. ताकि वे लोगों क़ो बताये की मैं नम्र हूं. छोटा बन कर आया हूं. ताकि समस्त मानव जाति उन्नति करते जाये. यीशु केवल मसीह लोगों के लिए नहीं आये. वे सबसे समान प्यार करते हैं. जिसके कारण लंगड़ा को चंगा किया. अंधा को आंख दी. बेसहारा को सहारा दिया.

बिशप ने कहा कि सांता पब्लिक स्कूल के बच्चे काफी अनुशासित हैं. यह इस बात क़ो बताती है कि मिशनरी स्कूल में बच्चे अनुशासित होते हैं. शिक्षित होकर सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ते जाते हैं. सांता पब्लिक स्कूल का फ्री एडमिशन होना तारीफ के काबिल है. उन्होंने बच्चों को कहा जिस प्रकार प्रभु यीशु समाज के लिए आशा है. उसी प्रकार आप सभी बच्चे अपने स्कूल, परिवार, देश और समाज के लिए आशा हैं. आप वही आशा हैं जो अंकुरित होकर हमारे जीवन के लिए, देश के लिए विकास के लिए आप कम पर आयेंगे. आप अंकुरित होंगे, फलेंगे. फूलेंगे एक दिन पढ़ लिख कर देश का एक अच्छा नागरिक बनेंगे. सामाजिक कुरीतियों से दूर रहे. नशापन से दूर रहे. शिक्षा में लगे रहे.

गुमला प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी ओमप्रकाश दास ने कहा कि सांता पब्लिक स्कूल का फ्री एडमिशन लेना तारीफ के काबिल है. बच्चों को कहा मन लगाकर पढ़ाई करें. क्रिसमस का त्योहार भाईचारगी का त्योहार है. प्रभु यीशु समाज के लिए आये हैं. हम सभी समाज के विकास में अपना भागीदारी सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा कौशल विकास में भी जोड़ा जा रहा है. ताकि बच्चे अपने हाथों के हुनर से तरक्की के रास्ते पर बढ़ते जाये. स्कूल के डायरेक्टर हेमंत कुमार ने कहा सांता का अर्थ उपहार होता है. स्कूल गुमला के लिए उपहार है. आज के महंगाई के दौर में इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ना मुश्किल होता है. इसलिए सांता पब्लिक स्कूल फ्री एडमिशन, और न री-एडमिशन लेती है.

उन्होंने बच्चों को कहा शिक्षा ह पूंजी है. जिसे कोई छीन नहीं सकता है. आप ही देश के भविष्य हैं. आप एक सुंदर भारत हैं. देश आपके कांधों के ऊपर है. बड़ों का हमेशा आदर करे. इससे पहले मुख्य अथिति बिशप, बीपीओ व स्कूल के डायरेक्टर, रिलायंस निप्पोन लाइफ इन्सुरेंस गुमला के ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार ने एक साथ दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर पर स्कूल के टीचर्स अंकिता कुमारी, जसिंता बेक, नोर्बेर्ट बेक, सीमा करकेट्टा, वीणा देवी, रजनी सिन्हा, दामनी कुमारी, खुशबू ठाकुर, खुशबू कुमारी, सुनीता देवी, सुप्रिया सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे. मंच संचालन जसिंता बेक, और धन्यवाद ज्ञापन अंकिता कुमारी. ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *