गुमला

Gumla : युवा वर्ग नशा से दूर रहे, खेल से जीवन को सुंदर बनाये, बोले एसपी हरिश बिन जमां

Gumla : गुमला के पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां ने कहा है कि युवा वर्ग नशा से दूर रहे और खेल व शिक्षा से जीवन को सुंदर बनाये. आज नशा के कारण युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं. अपराध का जड़ नशा बन गया है. युवा वर्गो से अपील है. जीवन में तरक्की करनी है. तो अपने लक्ष्य पर फोकस करें. एसपी बुधवार को गुमला के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय मनरखन गोप स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा है कि मैं पूरे आयोजन समिति का आभार प्रकट करता हूं. जिन्होंने इतना बेहतरीन प्रतियोगिता कराया है. इस प्रकार के आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी. ऐसे भी गुमला पहले से खेल नगरी है. यहां के कई खिलाड़ी आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़‍ चुके हैं. खेल के प्रति रूचि रखने वाले व अनुशासन में रहने वाले जरूर खेल में आगे बढ़ेंगे.

पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने कहा है कि गुमला में खेल को बढ़ावा देने के लिए जो पहल किया गया है. यह स्वागत योग्य है. इस प्रकार का आयोजन गुमला में होने से युवाओं को गलत रास्ते पर भटकने का अवसर नहीं मिलता है और खेल में ज्यादा फोकस करते हैं. नगर परिषद गुमला के पूर्व अध्यक्ष दीपनारायण उरांव ने कहा है कि मैं गुमला के युवा टीम को बधाई देता हूं. जिनके प्रयास व सोच से इतना बढ़िया प्रतियोगिता हुआ है. गुमला का नाम ऐसे ही खेल नगरी नहीं पड़ा है. क्योंकि, यहां रग रग में खेल है. इसलिए आज यहां स्टेडियम में अथाह भीड़ देख खेल के प्रति जुनून देखने को मिल रहा है. युवा नेता मिशिर कुजूर ने कहा है कि खेल को बढ़ावा देने के लिए यह बेहतरीन प्रयास है. जब भी मेरी जरूरत पड़े. मैं ऐसे आयोजनों के लिए सदा तैयार हूं. मेरा जो सहयोग रहेगा. मैं करता रहूंगा. ऐसे भी मैं इस प्रकार के आयोजन में हर समय भाग लेते रहता हूं. युवाओं से अपील वे खेल में अनुशासन व ईमानदारी का जरूर पालन करें.

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में बार एसोसिएशन गुमला के अध्यक्ष श्रवण साहू, चेंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, समाज सेवी मुन्ना सिंह, सिसई प्रमुख मीना देवी, गुमला प्रमुख प्रमिला देवी, अधिवक्ता चंदन दोमनिक मिंज, मुखिया थापा, पतराज टोप्पो, लेवनार्ड खलखो, ओझा उरांव, दिलीपनाथ साहू, विधायक प्रतिनिधि सुनील उरांव, विनय गुप्ता, दीप ज्योति गोप, चंद्रकिशोर केरकेटटा, हेमलता देवी, आयोजन समिति के संरक्षक दुर्जय पासवान, तेम्बू उरांव, शशि प्रिया बंटी, त्रिभुवननाथ निराला, जितेंद्र प्रताप सिंह, मनीष हिंदुस्तान, शिवदयाल गोप, संतोष गुप्ता, अशोक यादव, रमेश उरांव, मदन साहू, अध्यक्ष कृष्णा उरांव, उपाध्यक्ष अजय सिंह राणा, मनीष सिंह, सचिव कुंदन कुमार, सह सचिव रोहित उरांव, कोषाध्यक्ष अभिषेक सोरेंग, कार्यकारणी सदस्यों में मनोज साहू, आशीष गोप, सुरेश उरांव, मनोज साहू, रोशन मिंज, वीणा केरकेट्टा, अमित पोद्दार, मोहरलाल उरांव, मंगल राम भगत, जोगी उरांव, जय सिंह सहित हजारों खेलप्रेमी मौजूद थे.

नितेश कच्छप ने झारखंडी गीतों ने बांधा समां

झारखंड के जाने माने सिंगर नितेश कच्छप गुमला पहुंचे. वे स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के उदघाटन व समापन के अवसर पर अपने झारखंडी गीतों से समां बांधे. मंच पर आते ही उन्होंने गाना गाया. जिससे दर्शक झूम उठे. प्रतियोगिता के समापन के बाद एक घंटा के लिए गीत संगीत का भी कार्यक्रम हुआ. जिसमें हजारों लोग नितेश की गीत पर नाचते गाते नजर आये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *