झारखंड

Cyber Crime : स्कूल के पास छापा, 9 साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

Cyber Crime : झारखंड के जामताड़ा और देवघर में साइबर अपराध में शामिल होने के आरोप में नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मंगलवार को जामताड़ा के हीरापुर में एक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पास छापा मारा. यहां से ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल 5 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया, जबकि बाकी को देवघर में गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर बीएनएस और आईटी अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उनके पास से 12 सिम कार्ड और नौ मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. पुलिस ने बताया कि ये आरोपी वित्तीय लेनदेन से जुड़े ऐप का इस्तेमाल कर लोगों की निजी जानकारी जुटाते थे और फिर ऑनलाइन ठगी करते थे. वे यह धोखाधड़ी मुख्य रूप से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और झारखंड में करते थे.

पुलिस के बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक व्यक्ति के खिलाफ फरवरी 2024 में भी साइबर अपराधों का आरोप लगाया गया था. पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) राजा मित्रा ने बताया कि पड़ोसी देवघर जिले में एक अन्य अभियान के दौरान पुलिस ने साइबर अपराधों में संलिप्तता के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. सूचना मिलने पर सारथ पुलिस थाने की एक टीम ने सोमवार को पूर्णिकरहैया के पास छापा मारा और चार अपराधियों को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *