Gumla : बच्चे द्वारा पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद, दो पक्षों में मारपीट, मामला पहुंचा थाना
Gumla : गुमला शहर के भट्ठी मोहल्ला में बुधवार की सुबह 9.00 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटी है. मारपीट में 22 वर्षीय सफीना परवीन गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन तत्काल उसे सदर अस्पताल गुमला में लाकर भर्ती कराये हैं. जहां उसका इलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह 12 वर्षीय फहान सड़क पर एक पटाखा जलाया. जिसको लेकर शहनवाज नामक युवक ने रोक-टोक किया. इसी बात पर विवाद बढ़ गया. शहनवाज ने अपने कुछ साथियों के साथ बच्चे के परिजनों के साथ मारपीट कर दी.
इसी बीच मोहल्ले के युवक नामूल और आदिल झगड़ा छुड़ाने पहुंचे. उनके साथ भी मारपीट की गयी. इसी क्रम में सफीना सड़क पर गिर कर बेहोश हो गयी. जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. वहीं दूसरे पक्ष के लोग थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की. पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और महिला पक्ष के कुछ लोगों को उठाकर थाना ले गयी. इधर इलाज के बाद दोनों पक्ष के लोग गुमला थाना पहुंचे. दोनों पक्षों को अंजुमन के सदस्यों द्वारा समझाने का प्रयास किया जा रहा था.
