गुमला

Basia : महुआ चुन रही महिला को हाथी ने पैरों से कुचलकर मारा डाला

Basia : गुमला जिला अंतर्गत बसिया थाना के करालोया लाइनटोली गांव में रविवार की सुबह करीब सात बजे एक जंगली हाथी ने बिरसमनी उरांव (45) को कुचल कर मार डाला. मिली जानकारी के अनुसार करालोया लाइनटोली निवासी बिरसमनी उरांव सुबह महुवा चुनने के लिए जंगल की ओर गयी थी. सुबह करीब सात बजे जब वह जंगल में महुवा पेड़ के नीचे महुवा चुन रही थी.

इसी दौरान पीछे से एक जंगली हाथी ने उसपर हमला कर दिया. हाथी के हमले से बिरसमनी जब तक संभल पाती. हाथी ने उसे अपने पैर से कुचल दिया. जिसमें बिरसमनी उरांव की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही वनपाल शेखर सिंह दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. वनपाल ने मौके पर मृतक महिला बिरसमनी उरांव के परिजनों को तत्काल सहायता स्वरूप नगद 25 हजार रुपए प्रदान किया.

वनपाल ने गांव के लोगों को सतर्क रहने की भी अपील की और हाथी से बचाव के उपाय बताये. वनपाल ने बताया कि हाथी फिलहाल टांगरजरिया जंगल में है. वन विभाग की टीम हाथी पर नजर रखने के लिए जंगल मे कैंप कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *