गुमला

Gumla : गुमला में चार हादसों में चार लोगों की मौत

Gumla : गुमला में चार हादसों में चार लोगों की जान चली गयी. इसमें एक बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हुई है. वहीं कामडारा में खेत में गिरने से एक, सिसई में कुआं में डूबने से एक व सिसई में सड़क हादसे में एक युवक की जान गयी. पुलिस ने चारों मामले में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

गुमला : तालाब में डूबने से 7वीं कक्षा के छात्र की मौत

गुमला सदर थाना क्षेत्र के लोहरदगा रोड हुसैन नगर निवासी मौसम मोहम्मद के पुत्र 15 वर्षीय फैजान मोहम्मद की मौत बसुआ गांव के तालाब में डूबने से हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर टोटो थाना की पुलिस द्वारा शनिवार को शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. जानकारी देते हुए परिजन ने बताया कि फैजान अपने नानी के घर बसुआ गांव पांच दिन पहले गया हुआ था. वह शुक्रवार दोपहर गांव के बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया हुआ था. जहां पैर फिसलने से गहरे पानी मैं डूब गया. जैसे ही परिजन को खबर मिली. पानी में काफी खोजने के बाद मृत बच्चे की शव निकल गया. फैजान हरिजन स्कूल में सातवीं का छात्र था और मदरसा में भी पढ़ाई करता था.

कामडारा : वृद्ध की खेत में गिरने से हुई मौत

कामडारा प्रखंड के कुरकुरा थाना क्षेत्र स्थित दमदाटोली निवासी 55 वर्षीय असलोया सुरीन की शुक्रवार की शाम को खेत में गिरने से उसकी मौत हो गयी. जानकारी मिलने पर कुरकुरा पुलिस द्वारा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र संदीप सुरिन ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह खेत तरफ गया था. वह रात भर नहीं लौटा. जिसे काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं लगा. शनिवार की सुबह फोन द्वारा पता लगा कि खेत पर शव पड़ा हुआ है. तब जाकर देखने से पहचान करते हुए थाना को खबर किया गया. बताया कि मृतक मिर्गी रोग से ग्रसित था और खेत में पानी भरा हुआ था. जिस कारण उसकी जान गयी है.

सिसई : कुआं में डूबने से महिला की हुई मौत

सिसई प्रखंड के पूसो थाना क्षेत्र स्थित मादा गांव निवासी मंगरु उरांव की 45 वर्षीय पत्नी बंधनी उराव की कुआं में डूबने से मौत हो गयी. सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह करीब 9.45 बजे एसआइ अरुण पांडे घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजन रामकिशोर उरांव ने पुलिस को बताया है की कुआं में पैर फिसलने व अधिक पानी की वजह से डूबने से उसकी मौत हुई है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया.

सिसई : दो भाइयों को बोलेरो ने कुचला, एक की मौत

सिसई थाना क्षेत्र के महुआडीपा के समीप एक अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार रिश्ते के दो भाइयों को कुचल दिया. जिससे एक युवक प्रकाश सिंह 35 वर्ष की मौत हो गयी. वहीं प्रवीन सिंह 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगो की मदद से दोनों को सदर अस्पताल गुमला लाया गया. जहा डॉक्टरों ने प्रकाश सिंह को मृत घोषित कर दिया. वही प्रवीण का गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक सिसई के पंडरानी गांव के निवासी हैं. बाइक में सवार होकर शादी समारोह में भाग लेने के लिए शुक्रवार शाम में डोम्बा डुड़िया गये थे. जहा से देर रात वापस आ रहे थे. उसी दौरान महुआडीपा के समीप अज्ञात बोलेरो ने अपने चपेट में ले लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *