Ghatshila By Election : मंच पर ये कौन रोने लगा? चुप कराने के लिए दौड़ीं कल्पना सोरेन, देखें वीडियो
Ghatshila By Election : झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और विपक्षी दल बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं. सीएम हेमंत सोरेन भी चुनाव प्रचार में लगे हैं. इस बीच सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए सीएम ने लिखा–रामदास दा की शक्ति बनकर हर संघर्ष में साथ रहीं उनकी अर्द्धांगिनी आज भावनाओं से भर आईं. पर झारखंड, घाटशिला और झामुमो गठबंधन उनके साथ है — हर कदम, हर परिस्थिति में. देखें वीडियो.
रामदास दा की शक्ति बनकर हर संघर्ष में साथ रहीं उनकी अर्द्धांगिनी आज भावनाओं से भर आईं।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 4, 2025
पर झारखंड, घाटशिला और झामुमो गठबंधन उनके साथ है — हर कदम, हर परिस्थिति में।
रामदास दा अमर रहें।
जय झारखंड। pic.twitter.com/JcidBH8S42
