राजनीति

Ghatshila By-Election: फफक-फफक कर क्यों रोए चंपाई सोरेन, देखें वीडियो

Ghatshila By-Election:  झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार शाम चुनाव प्रचार खत्म हो गया. आखिरी दिन मुख्यमंत्री और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने पार्टी उम्मीदवार सोमेश सोरेन के समर्थन में रोड शो किया. झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने भी मैदान में उतरकर पार्टी के पक्ष में प्रचार किया. वहीं दूसरी ओर, बाबूलाल सोरेन के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पत्रकारों से बात करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी परिवार को “बैल” कहना बेहद अपमानजनक है और यह झामुमो सरकार की आदिवासी विरोधी सोच को दिखाता है. उन्होंने पूछा कि सरकार ने अब तक आदिवासियों, किसानों और मजदूरों के लिए क्या ठोस कदम उठाए हैं. चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन का बयान न केवल उनका व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि पूरे झारखंड आंदोलन के सम्मान पर चोट है. देखें वीडियो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *