गुमला

Gumla : ट्रैक्टर की चपेट में आये वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Gumla : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल खोरा ग्राम निवासी 55 वर्षीय रामध्यान साहू की सदर अस्पताल गुमला में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर 2025 को रामध्यान अपनी साइकिल पर सवार होकर दूध बेचने के लिए दूसरे गांव जा रहा था. इसी दौरान पतराटोली के समीप एक ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया था. उक्त घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे. परिजनों ने उनका कई जगह इलाज कराया. रांची के पल्स अस्पताल में 17 दिनों तक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया था.

रिम्स में लंबे इलाज के बाद चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए उन्हें घर पर ही सेवा और नियमित दवा देने की सलाह देकर छुट्टी दे दी गयी थी. इधर, दो दिन पहले अचानक से उनका तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया. जहां उन्होंने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *