गुमला

ब्लैक सैटरडे! गुमला में 24 घंटे में स्कूली छात्र सहित तीन की मौत

गुमला में 24 घंटे के अंदर तीन अलग-अलग घटना घटी है. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी. गुमला व सिसई में सड़क हादसे में दो लोग की जान चली गयी. जबकि गुमला में फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या की. पहली घटना में गुमला शहर के करमटोली सरहुल नगर निवासी छोटेलाल गोप ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार की शाम की है. मृतक की पत्नी व एक बेटा है. मां भी साथ में रहती है. बताया जा रहा है कि जिस समय घर में कोई नहीं था. उस समय छोटेलाल ने फांसी लगा ली. जब उसकी मां देर शाम को घर लौटी तो उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया. खिड़की से झांककर देखी तो बेटे को फंदे पर लटका पाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

दूसरी घटना सिसई प्रखंड के छारदा के समीप घटी. जहां एक अनियंत्रित कार ने छारदा निवासी महादेवी देवी को कुचल दिया. उसे अस्पताल लाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. तीसरी घटना गुमला थाना के झारखंड डीपा के समीप घटी है. यहां एक बाइक में सवार होकर तीन युवक स्कूल आ रहे थे. तभी झारखंड डीपा के समीप बाइक से नियंत्रण खोने के बाद बाइक सवार तीनों छात्र सड़क के किनारे रेलिंग से टकरा गये. बाइक रेलिंग में फंस गया और तीनों छात्र फेंका गये. इस हादसे में पालकोट थाना के बघिमा निवासी स्कूली छात्र विनय टाना भगत की मौत हो गयी. जबकि उसके दो साथी सोनू केरकेटटा व एक अन्य छात्र घायल हो गया. घायलों का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है.

बताया जा रहा है कि छात्र गुमला शहर के एक स्कूल में पढ़ते हैं. मृतक हेलमेट पहने हुए था. इसके बाद भी हादसे में उसकी मौत हो गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *