Gumla News : गुमला चेंबर की आमसभा 10 दिसंबर को, उस दिन चुनाव की होगी घोषणा
Gumla News : गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक बस स्टैंड रोड चेंबर कार्यालय में हुई. इस बैठक की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया. सर्वप्रथम बैठक में सचिव बबलू वर्मा द्वारा पूर्व के बैठक की सम्पुष्टि की गयी और पिछले माह हुए कार्यों की जानकारी दी गयी. अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में कई एजेंडे सर्वसम्मति से पारित किया गया. क्योंकि यह बैठक तत्कालीन सत्र की अंतिम बैठक थी. अब चेंबर चुनाव प्रक्रिया के और बढ़ रहा है. इसलिए इस बैठक में आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. जिसे सर्वसम्मति से पारित कर लिया गया और यह तय पाया कि आगामी 10 दिसंबर दिन बुधवार को आम सभा आयोजित की जायेगी. उसके बाद चुनाव की तिथि घोषित कर दी जायेगी.
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष विशेष रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी और निवर्तमान अध्यक्ष दामोदर कसेरा ने मौजूदा सत्र के सफल संचालन के लिए अध्यक्ष राजेश सिंह को बधाई दी और उनके कुशल कार्यशैली के लिए उनके प्रशंसा भी की. रमेश कुमार ने कहा कि इनके कार्यकाल में आमजन के हित में बहुत सारे कार्य हुए और उनकी व्यवहार सभी के साथ सकारात्मक रही. अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह राज्य कर्मचारी बीमा आयोग के द्वारा चेंबर के सहयोग से कैंप लगाया जायेगा. जिसमें वैसे व्यापारी अपेक्षित हैं. जिनके प्रतिष्ठान में 10 से ऊपर मजदूर काम करते हैं. उपाध्यक्ष राजेश लोहानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, वरीय उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, राजेश लोहानी, सचिव बबलू वर्मा, सह सचिव प्रणय साहू, कोषाध्यक्ष अमित गोलू, पीआरओ आदित्य गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष दामोदर कसेरा, पूर्व अध्यक्ष पदम साबू, हिमांशु केशरी, दिनेश अग्रवाल, कार्यकारिणी के मुनीलाल साहू, राहुल केशरी, विकास सिंह, संदीप कुमार, दिनेश प्रसाद, नीरज गुप्ता, रितेश कुमार, राजू श्रीवास्तव, शेखर अग्रवाल, पंकज खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल, पंकज सोनी, शाहनवाज़ सहित कई लोग उपस्थित थे.
