गुमला

Gumla Crime News: सड़क लूटेरों ने व्यापारी की कार पर पत्थर से किया हमला, बाल बाल बचे

Gumla Crime News: गुमला के सिलाफारी के व्यापारी सह समाज सेवी दिलीप कुमार साहू की गाड़ी पर शनिवार की रात को पत्थर से हमला हुआ है. हालांकि, इस हमले में दिलीप साहू व उसका बेटा बच गये. हमला के बाद वे तेजी से गाड़ी चलाकर वहां से भाग निकले. दिलीप साहू ने कहा कि अगर पत्थर से हमला के बाद अगर वे अपनी कार रोकते तो अपराधी लूटपाट कर सकते थे. लूटपाट के क्रम में मारपीट भी करते. इसलिए वे जान बचाकर वहां से भाग गये. हालांकि, हमले के बाद व्यापारी ने रात को ही गुमला पुलिस को फोन कर सूचना दी. परंतु, रात होने के कारण पुलिस घटना स्थल नहीं पहुंची और रविवार की सुबह जांच करने की बात कहकर फोन काट दी. दिलीप साहू ने बताया कि शनिवार की शाम 7.00 बजे मेरे बेटे को कुत्ता काट लिया था. जिसको मैं अपना निजी कार से गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचा. परंतु अस्पताल में बोला गया की शनिवार व रविवार को इंजेक्शन नहीं मिलेगा. क्योंकि, एंटी रैबीज देने वाला कार्यालय बंद रहेगा. सोमवार को इंजेक्शन मिलेगा.

अस्पताल के कर्मी की बात सुनने के बाद दिलीप साहू ने निजी दुकान से अपने बेटे को इंजेक्शन लगवाये. इसके बाद रात 9.24 बजे इंजेक्शन दिलवा कर वापस सिलाफारी गांव लौट रहे थे. तभी गुमला शहर से तीन किमी दूरी पर स्थित हवाई अड्डा के समीप फोरलेन सड़क के समीप सड़क लूटेरों ने कार पर पत्थर से हमला कर दिया. जिससे शीशा क्षतिग्रस्त हुआ. यहां बता दे कि गाड़ी में दिलीप साहू व उसके दो बेटे हिमांशु राज व प्रियांशु राज थे. जो इस हमले में बच गये. दिलीप ने  कहा कि रात को ही 1033 व 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. उन्होंने गुमला पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. साथ ही शहर से सटे मुख्य सड़कों पर पुलिस की गश्ती करने की मांग की है. क्योंकि, हवाई अड्डा के समीप पहले भी गाड़ी रोककर लूटपाट की घटना घट चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *