गुमला

Gumla : गुमला में नहीं थम रही मौत, दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Gumla : गुमला में मौत नहीं थम रही. हर दिन सड़क हादसे हो रही है. जिसमें युवकों की जान जा रही है. यहां तक कि लोग घायल भी हो रहे हैं और अस्पताल का चक्कर काटने को विवश है. ऐसा ही मामला शनिवार को पुन: देखने को मिला. बसिया व डुमरी में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो लोग घायल हैं.

दो ट्रैक्टर की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

बसिया थाना क्षेत्र के रामजड़ी गांव के समीप दो ट्रैक्टरों में जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक युवक प्रमोद उरांव घायल है. जिसका इलाज चल रहा है. जबकि मृतकों में रामजड़ी डुमरटोली निवासी 22 वर्षीय बुधु उरांव व रोशन उरांव है. हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसिया लाया गया है. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक जांच किया गया. बुधु को मृत घोषित कर दिया. वहीं बेहतर इलाज के लिए घायल रोशन उरांव को सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया. जहां चिकित्सकों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया. रांची ले जाने के क्रम में रोशन की भी मौत हो गयी. है. बताया जा रहा है कि ये लोग ट्रैक्टर में धान लेकर उसे बेचने के लिए कुम्हारी बाजार गये हुए थे. इसके बाद वापस लौट रहे थे. तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी और बड़ा हादसा हो गया.

डुमरी में बाइक सवार दो लोगों की मौत

डुमरी थाना क्षेत्र के बासा नदी पुल के समीप शनिवार को लगभग दोपहर 2:30 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतकों में ग्राम कठगांव निवासी जेनेरियुस एक्का का पुत्र रुपेश एक्का (28) व ग्राम शेखपुर निवासी लुईस मिंज (65) हैं. वहीं एक अन्य ग्राम शेखपुर निवासी जेराल तिग्गा का पुत्र नवीन तिग्गा (25) गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि पुल के समीप एक अज्ञात वाहन बाइक को ठोकर मारकर भाग गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया. नवीन तिग्गा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया है. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डुमरी पुलिस ने घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ किया. पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *