गुमला

Gumla : नशे में ऑटो चला रहा था, दुर्घटना में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

Gumla : घाघरा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि उसके परिवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पत्नी कांति देवी 30 वर्ष ने बताया कि वह अपने पति 35 वर्षीय अजीत उरांव व पुत्र अमरजीत उरांव 6 वर्ष के साथ ऑटो में सवार होकर आदर बाजार से अपने गांव सेमला खुखराडीह आ रही थी. जिस दौरान चालक नशे की हालत में था और घुट्टी मोड़ के समीप पहुंचने पर तेज रफ्तार से अचानक ऑटो को मोड़ दिया. जिसकी वजह से सड़क में ऑटो पलट गयी.

इसके बाद ऑटो सवार सभी लोग ऑटो से बाहर गिर गये. जिसमें गांव के सवार किसमहरत भगत सहित चार लोग घायल हो गये. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से घाघरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां पर गंभीर रूप से जख्मी अजीत उरांव की मौत हो गयी. जबकि पत्नी कांति देवी, पुत्र अमरजीत उरांव व किसमहरत भगत को सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. वहीं ऑटो में आधा दर्जन लोग सवार थे. जबकि ऑटो चालक लुइया उरांव को मामूली सी खरौंच आयी है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जप्त कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *