खेल

Gumla : गुमला ने फुटबॉल में विश्व पटल में छोड़ी है छाप

Gumla : गुमला जिला ने फुटबॉल में विश्व पटल में छाप छोड़ी है. अष्टम उरांव जो अभी नेशनल खिलाड़ी है. इसी गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड की रहने वाली है. बहुत जल्द अष्टम उरांव के गांव में एक खेल ग्राउंड का निर्माण होगा. गुमला शुरू से खेल नगरी रहा है. निरंतर कई खेलों में गुमला का प्रदर्शन बेहतर रहा है. उक्त बातें जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कही. श्री कुमार शुक्रवार को परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित स्व मनरखन गोप स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज हम यहां एकत्रित हुए हैं फुटबॉल के जादू को देखने के लिए. यह खेल हमें एकजुट करता है. हमें प्रेरित करता है, और हमें जीवन के महत्वपूर्ण सबक सिखाता है. फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं है. यह एक भावना है. एक जुनून है. एक सपना है. यह हमें टीम वर्क, नेतृत्व, और समर्पण की शिक्षा देता है. यह हमें हार और जीत के बीच के अंतर को समझना सिखाता है. आज, हम यहां अपनी पसंदीदा टीमों को समर्थन देने के लिए आये हैं. आइए, हम सब मिलकर एक साथ खेलें, एक साथ जीतें, और एक साथ सीखें. क्योंकि फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं है, यह एक जीवनशैली है.

गुमला खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है : दीपनारायण

विशिष्ठ अतिथि नगर परिषद गुमला के पूर्व अध्यक्ष दीपनाराययण उरांव ने कहा है कि फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है. जिसमें लगभग 3.5 अरब लोग रुचि रखते हैं. फुटबॉल का पहला आधिकारिक मैच 1863 में इंग्लैंड में खेला गया था. फुटबॉल विश्व कप सबसे अधिक देखा जाने वाला खेल आयोजन है. जिसमें लगभग 3.5 अरब लोग इसे देखते हैं. गुमला में प्रतिभा को निखारने के लिए कई पहल की जा रही हैं. गुमला जिले में आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन हो रहा है. जिसमें गांवों के सैंकड़ों खिलाड़ी अलग अलग सेंटर में रहकर खेलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं. आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से उभरते हुए टैलेंट को पहचानकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. गुमला जिस तेजी से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ा है. गुमला प्रशासन की पहल व स्थानीय खेल प्रेमियों की रूचि के कारण खेल निरंतर आगे बढ़ रहा है.

गुमला आज हर खेल में आगे है : श्रवण साहू

बार एसोसिएशन गुमला के अध्यक्ष श्रवण साहू ने कहा है कि गुमला में कई आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हैं. जहां फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी और एथलेटिक्स जैसे खेलों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. एक समय था कि गुमला हॉकी खेल में काफी आगे हुआ करता था. परंतु, अब धीरे धीरे गुमला हर खेल में आगे हैं. फुटबॉल के कई खिलाड़ी नेशनल तक अपनी छाप छोड़ चुके हैं. गुमला में कई नेशनल एथलीट है. यहां तक कि क्रिकेट में भी गुमला के खिलाड़ी अब राज्य की टीम में शामिल होकर अपनी पहचान आगे बढ़ाने में लगे गये हैं.

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग

कार्यक्रम में अध्यक्ष कृष्णा उरांव, सचिव कुंदन कुमार, संरक्षक तेम्बू उरांव, अजय सिंह राणा, मनोज साहू, सुरेश उरांव, मोहरलाल उरांव, अमित एक्का, मनीष हिंदुस्तान, अधिवक्ता मो मोशाहिद आजमी पम्मू, मो मकसूद, मनीष सिंह, अभिषेक सोरेंग, संतोष गुप्ता गुडडू, मंगलराम भगत, परमेश्वर साहू, डॉ रोशन खलखो, सुनील प्रसाद, आशीष गोप, त्रिभुवन नाथ निराला, जय सिंह, अंकित उरांव, हर्षित बाड़ा सहित कई लोग थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *