गुमला

Gumla: पिस्तौल के बल पर करीब पांच लाख के जेवरात की लूट

Gumla: गुमला शहर में अपराधी बेखौफ हो गये हें. थाना से महज कुछ दूरी पर अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. यहां तक कि घर की मालिकन वृद्ध महिला के साथ मारपीट भी किया है. मामला, गुमला सदर थाना से सटे चेटर मुहल्ला की है. चेटर निवासी शनिचरवा किंडो के घर पर घुसकर अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर लूटपाट किया है. लूटपाट करने के बाद सवा लाख रुपये लेवी की मांग भी किया है. लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. यह घटना दोपहर में 3.30 बजे घटी है. इस संबंध में शनिचरवा किंडो की पत्नी रजनी किंडो ने गुमला थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार करीब पांच लाख रुपये के जेवरात का लूट हुआ है.

रजनी ने बताया कि दो अपराधी बिजली मिस्त्री बनकर दरवाजा खुलवाये. इसमें एक अपराधी नकाब पहने हुए था. जबकि दूसरा अपराधी का चेहरा खुला हुआ था. दरवाजा खुलवाते ही अपराधी घर में घुसे और महिला को अपने कब्जे में ले लिया. उस वक्त महिला अकेले थी. पिस्तौल के बल पर उसे बेड पर बैठा दिया. इसके बाद गोदरेज की चाभी की मांग करने लगे. डर के कारण महिला ने चाभी दे दी. अपराधियों ने गोदरेज से सभी जेवरात निकाल लिया. नकद पैसा कहां रखा हुआ है. इसकी पूछताछ करने लगे. जब महिला ने कहा कि हमारे पास नकद पैसा नहीं है तो अपराधियों ने महिला के साथ धक्का मुक्की किये. यहां तक कि कई बार जान से मारने के इरादा लिये पिस्तौल को उसके कनपटटी में भी सटाये. महिला ने कहा कि लूटपाट के बाद अपराधी चले गये. परंतु पुन: कुछ दूर से आकर मुझे गोली मारने का प्रयास किये. लेकिन अपराधियों के मन में कुछ और विचार हुआ तो वे लोग मुझे छोड़कर चले गये. इसमें महिला को एक अपराधी आंटी बोल रहा था.

महिला ने कहा कि जाते जाते अपराधियों ने सवा लाख लेवी की मांग की है. इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है. प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *