Gumla LPG Crisis: 5 दिन से लाइन में खड़े रहने के बाद भी नहीं मिल रही रसोई गैस, 1 घंटे सड़क जाम
Gumla LPG Crisis : गुमला शहर में गैस संकट पर लोगों को शुक्रवार को गुसा फूटा आया. एक घंटे गुमला व लोहरदगा की सड़क जाम कर दी. पांच दिनों से लाइन में खड़े रहने के बाद भी लोगों को रसोईगैस नहीं मिल रही है. इस कारण लोगों में आक्रोश है. सड़क जाम के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जिस स्थान पर उपभोक्ता नेशनल हाइवे को जाम किये. वह रास्ता समाहरणालय जाने वाला था. इस कारण अधिकारियों को अपने कार्यालय आने-जाने में परेशानी हो रही थी. जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ सुरेश यादव, सीओ हरीश कुमार ने लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाये. सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि जैसे ही गैस से भरी गाड़ी गुमला पहुंचती है, उसे सीधे गैस गोदाम के अंदर भेज दिया जाता है, जिससे आम लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है. लोगों का कहना है कि वे पिछले पांच दिनों से लाइन में लगे हुए हैं. लेकिन अब तक उन्हें सिलिंडर नहीं मिली है. गैस की कमी और वितरण में अनियमितता को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है.
महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किये. गैस संकट से जूझ रही जनता की पीड़ा पर नेल्सन भगत भड़क उठे. उन्होंने पांच दिनों से लाइन में खड़े लोगों की हालत पर जताया गहरा आक्रोश. प्रशासन की लापरवाही पर उठाये गंभीर सवाल. साथ ही सरहुल, ईद और रामनवमी जैसे पावन पर्वों को देखते हुए लोगों की तत्काल मदद की गुहार लगायी है. इधर, स्थिति इतनी गंभीर हो गयी थी कि सड़क जाम होने से आवागमन भी पूरी तरह प्रभावित हो गया था. मौके पर प्रशासन की टीम पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास की. लेकिन लोगों की मांग है कि गैस की आपूर्ति व्यवस्था में तुरंत सुधार किया जाये. ऐसे जाम हटाया गया. लेकिन गैस नहीं मिली. इधर, प्रशासन ने गुमला में गैस की किल्लत नहीं होने का जो दावा किया था. वह फेल हो गया. गुमला में गैस की भारी किल्लत है. प्रशासन अब भी किल्लत नहीं होने का दावा कर रहा है.
