Gumla : सलीम टोप्पो आजसू के केंद्रीय सचिव बने
Gumla : आजसू पार्टी के पूर्व गुमला जिला अध्यक्ष सलीम टोप्पो को केंद्रीय सचिव बनाया गया है. पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत द्वारा फूल माला पहनकर सम्मानित किया गया. केंद्रीय सचिव बनाये जाने पर पार्टी की ओर से बधाई दिया गया है. बधाई देने वालों में दिलीपनाथ साहू, आनंद कुमार गुप्ता, गोपीनाथ सिंह, दुर्गा साहू, प्रकाश सोनी, मनीष कुमार सिंह, मार्क्स मिंज, राजदीप कुजूर, राजेश गोप, रामू गोप सहित कई लोग हैं.
