गुमला

Gumla : अनियंत्रित स्कूटी सड़क किनारे पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, एक घायल

Gumla : चैनपुर थाना क्षेत्र के बिंदोरा मोड़ के समीप गत गुरुवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार अर्जुन रौतिया का पुत्र प्रीतम रौतिया व मनबोध बैगा का पुत्र भीम कुमार अपने एक दोस्त की एक्टिवा स्कुटी (जेएच01डीसस 7857) को लेकर गुमला की ओर जा रहे थे. इसी बीच बेंदोरो मोड़ के समीप चालक चालक ने स्कुटी का संतुलन खो दिया और अनियंत्रित स्कुटी सीधे सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकरायी. पेड़ पर स्कुटी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रीतम रौतिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि भीम कुमार बेहोश हो गया. हादसा देर शाम का होने के कारण रात भर दोनों वहीं पड़े रहे.

शुक्रवार सुबह लगभग 6:30 बजे जब ग्रामीण अपने काम के लिए निकले. तब दोनों को युवकों को वहां देखा. ग्रामीणों की मदद से घायल भीम कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया गया. जहां एएनएम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद भीम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया. वहीं घटना की सूचना पर घटना स्थल पर चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार व एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *