Gumla :दो नाबालिग लड़कियों का अगवा कर गैंगरेप
Gumla : गुमला जिले के कामडारा अरहरा गांव से दो नाबालिग लड़कियों का अगवा कर सालेगुटू पंचायत के कोयल नदी तट बालाघाट में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बानो थाना क्षेत्र के युवक बोलेरो गाड़ी सफेद रंग से बारात लापा बक्सपुर गांव आये थे. बारात से लौटने के क्रम में इन युवकों ने रास्ते में देखा की एक स्कूटी पर दो लड़के तथा दो नाबालिग लड़कियां जा रही है. इसी क्रम में बोलेरो गाड़ी से पीछा कर स्कूटी सवार लड़कियों को अरहरा गांव के चौक के पास रोका और सभी को बोलेरो गाड़ी में बैठने लगे. उसमें से एक युवक भाग निकला और दो नाबालिब लड़कियां तथा एक युवक को अगवा कर कामडारा थाना क्षेत्र के बालाघाट ले गये.
दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया. वहीं घटना के बाद दो लड़की घटना स्थल से भाग निकली. लेकिन अगवा कर लाया गया एक युवक नहीं भाग पाया. जिसे बोलेरो गाड़ी में आरहरा गांव वापस छोड़ दिया. इधर एक युवक पुलिस के 112 नंबर पर कॉल कर सारी घटनाक्रम की जानकारी दिया. इसके बाद कामडारा थाना की पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई करते छापेमारी कर चारों दुष्कर्म के आरोपियों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर ली है. घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को जप्त कर लिया है. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
आरोपियों के नाम
आरोपियों में सिमडेगा जिला के बानो थाना स्थित जराकेल गांव के तीन युवक अनमोल, सोनू, सुंदर साहू तथा एक आरोपी कोलेबिरा थाना के बरसलोया गांव का धरमजीत उर्फ होल्डन है.
