Gumla Weather : तीन दिनों में चढ़ेगा तापमान, जानें गुमला के मौसम के बारे में
Gumla Weather : मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले तीन दिनों में झारखंड का न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी. हालांकि सुबह और शाम में हल्की कनकनी बनी रहेगी. सुबह धुंध छायी रहेगी और दिन में मौसम शुष्क रहेगा. गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा के अलावा गुमला और सिमडेगा में कुछ जगहों पर शीतलहरी चलने की संभावना भी जताई गई है.
झारखंड में लगभग सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में सामान्य से कम है. सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम है. राज्य में सबसे कम तापमान गुमला का रहा. सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
