Gumla : पालकोट में महिला की पीट पीटकर हत्या
Gumla : पालकोट थाना क्षेत्र के उमड़ा पंचायत के कुरुम उपरखंमन गांव निवासी महेश्वर सिंह की 40 वर्षीय सुलोचना देवी की शुक्रवार को अज्ञात लोगों द्वारा लाठी डंडे सिर में वार कर हत्या कर दिया गया है. इसके बाद लाश को छोड़ भाग गये. इधर पालकोट पुलिस को घटना की सूचना मिली. इसके बाद देर रात को गांव जाकर शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
इधर पालकोट थानेदार तरुण कुमार से इस मामले में जानकारी लेने पर बताया कि महिला की गिरने से मौत हुई है या किसी द्वारा हत्या किया गया है. मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. मामले का उद्भेदन जल्द होगी.
