गुमला

Gumla : महिला को छेड़ा, लोगों ने बीच सड़क पर पिटाई की

Gumla : गुमला शहर में विक्षिप्त युवक व युवतियां एक महीने से उत्पात मचाये हुए हैं. किसी राहगीर को पीट देना या तो फिर सामान लेकर भाग जाने जैसी घटनाएं घट रही है. यहां तक कि राहगीर महिलाओं व युवतियों के साथ विक्षिप्त युवकों द्वारा छेड़खानी की घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है. ऐसा ही एक मामला शनिवार को पटेल चौक के समीप देखने को मिला. एक विक्षिप्त युवक जो महीनों से शहर में भटक रहा है. उक्त युवक ने पटेल चौक के समीप एक राहगीर महिला को पकड़ लिया. उससे छेड़छाड़ करने लगा. यह देख आसपास के लोग जुटे और विक्षिप्त की जमकर पिटाई की.

लोगों की पिटाई से बचने के लिए विक्षिप्त युवक भी भीड़ गया. जिससे 15 मिनट तक मारपीट की घटना घटी. किसी प्रकार मामला शांत हुआ. विक्षिप्त द्वारा जिस प्रकार छेड़खानी की गयी. इसके बाद उसने लड़ाई भी की. इसपर कई लोग उक्त युवक के विक्षिप्त होने पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. साथ ही गुमला प्रशासन से मांग किया है कि शहर में जितने भी विक्षिप्त हैं. उन्हें शहर से बाहर किया जाये या तो फिर प्रशासन सभी विक्षिप्तों को किसी सुरक्षित जगह पर रखे. इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती कराने की मांग की है. समाज सेवी शिशिर गुप्ता ने प्रशासन से मांग किया है कि गुमला में जगह-जगह कुछ विक्षिप्त लोग आश्रय लिये हुए हैं.

ऐसा लगता है कि ये लोग किसी बस या अन्य साधन से गुमला शहर पहुंचे हैं. इसके बाद गुमला को ही आश्रयगृह बना लिया है. अब ये विक्षिप्त शहर में उत्पात मचा रहे हैं. इसलिए इन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर रखा जाये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *