गुमला

Gumla: पुलिस की कार्रवाई, पशु सहित पिकअप गाड़ी जब्त, तस्कर फरार

Gumla :  रायडीह. रायडीह पुलिस ने एक पिकअप वाहन में लदे नौ अवैध गोवंशीय पशुओं को जब्त किया है. रायडीह थाना में तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार अहले सुबह करीब 6.00 बजे रायडीह पुलिस ने एक पिकअप वाहन में लदे अवैध गोवंशीय पशुओं को जब्त किया है. इस संदर्भ में रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की मांझाटोली की ओर से एक पिकअप वाहन में अवैध गोवंशीय पशुओं को लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा खीराखाड़ मोड़ के समीप बैरीकेडिंग लगाकर वाहन जांच शुरू कर दी गयी. जांच के दौरान देखा गया की एक पिकअप वाहन मांझाटोली की तरफ से आ रहा है. उक्त पिकअप वाहन को पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया. पुलिस को देखकर पिकअप चालक वाहन को तेजी से घुमाकर वापस भागने लगा. तब पुलिस द्वारा उक्त पिकअप वाहन का पीछा किया गया. पिकअप चालक वाहन को लेकर बरगीडाड़ गांव घुस गया और पुलिस को पीछा करते देख वाहन खड़ा करके भाग गया. तभी पुलिस पिकअप वाहन के पास पहुंची व वाहन की तलाशी ली तो पिकअप वाहन में नौ अवैध गोवंशीय पशुओं को ठूंस ठूंस कर लदे पड़े थे.

पुलिस द्वारा उक्त पिकअप वाहन को मवेशी सहित जब्त कर थाना ले आयी और पिकअप वाहन मालिक, चालक व पशु तस्कर साहिल खान ग्राम बरगीडाड़ व ताज कुरैशी उर्फ धुनी खान ग्राम गुमला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं जब्त सभी मवेशियों को ग्रामीणों के बीच जिम्मेनामा में सौंप दी गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *