गुमला

Gumla : गुमला में बढ़ी चोरी की घटना, एक ही रात में दो घरों में चोरी

Gumla : गुमला शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटना घटी है. डीएसपी रोड मुरली बगीचा निवासी कुमार सिंह के घर से लाखों रुपये की चोरी हुई है. नकद 35 हजार रुपये व दो लाख रुपये के जेवरात की चोरी चोरों ने कर ली. परिवार के लोग पूजा करने पुरी मंदिर गये थे. वापस घर आये तो चोरी की घटना की जानकारी मिली. दूसरी घटना में बड़ाइक मुहल्ला निवासी शिव प्रसाद की दुकान से सात हजार रुपये नकद व 40 हजार रुपये के लाह की चोरी कर ली गयी. दोनों मामले में पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की गयी है.

इधर, गुमला शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से त्रस्त आम जनता की परेशानियों को देखते हुए चेंबर ऑफ़ कॉमर्स का प्रतिनिधि मंडल चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी की अगुवाई में सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली से मुलाकात किये. राजेश लोहानी ने कहा कि आये दिन अलग अलग मुहल्लों में चोरी की वारदात से आम जन काफी परेशान हैं. उन्होंने बताया कि चेंबर के ही एक कार्यकारिणी सदस्य पंकज खंडेलवाल सहित बड़ाइक मुहल्ला के शिव साहू, डीएसपी रोड, बाजार टांड़ में लगातार प्रशासन के नाक के नीचे चोरी होना काफी दुखद घटना है. उन्होंने थाना प्रभारी से जिला मुख्यालय में गस्ती तेज करने, नशापान करने वालों, ब्राउन शुगर का कारोबार करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करने की बात कही.

थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने आश्वासन दिया कि पुलिस अपना काम कर रही है. आमजन के सहयोग से जल्द से जल्द चोरी की घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से निर्वतमान अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव प्रणय कुमार साहू, विकाश सिंह, संजीव मालानी, रजत केशरी, सह सचिव राहुल केशरी, नीरज कुमार गुप्ता, पंकज खंडेलवाल, दिनेश गुप्ता, प्रतीक अग्रवाल, अनिकेत कुमार, मुनीलाल साहू, उपाध्यक्ष बबलू वर्मा सहित कई लोग थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *