गुमला

जैक सदस्य डॉक्टर प्रसाद ने जय किसान इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया

झारखंड अधिविध परिषद (जैक) रांची के सदस्य डॉक्टर प्रसाद पासवान ने मंगलवार को रायडीह प्रखंड के मांझाटोली स्थित प्रस्तावित जय किसान इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया. इस क्रम में डॉक्टर पासवान ने विद्यालय भवन, क्लासरूम, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष, खेल मैदान, कार्यालय कक्ष सहित पूरे विद्यालय परिसर का गहना से निरीक्षण किया और महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों की बारीकी से जांच करते हुए मानकों के अनुरूप सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया. इससे पूर्व शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक रूप से डॉक्टर पासवान का स्वागत किया गया. मौके पर डॉक्टर पासवान ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा तो हर जगह मिल सकती है, लेकिन संस्कार हर जगह नहीं मिलते.

उन्होंने कहा कि आप सभी अपने जीवन में संस्कारों को अवश्य अपनायें. क्योंकि यही आपके भविष्य को महान बनाते हैं. उन्होंने विद्यालय निरीक्षण के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि वे विद्यालय का भौतिक सत्यापन करने आये थे. भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. यदि सब कुछ मानक के अनुरूप रहा तो बहुत जल्द ही जय किसान इंटर कॉलेज को स्थापना अनुमति मिलने की संभावना है. विद्यालय को स्थापना अनुमति मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्चतर व माध्यमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही पंचायत में उपलब्ध हो सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *