झारखंड

झारखंड आंदोलनकारियों ने अपने अधिकार के लिए आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को देवाकी स्थित नर्सरी परिसर में मिलन समारोह सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया गया. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के मुख्य संयोजक मनोज भगत ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य झारखंड आंदोलनकारियों को एकजुट करना तथा उनके मान-सम्मान, पहचान और अधिकार की लड़ाई को मजबूती देना है.

उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की कई मूलभूत मांगें सरकार और तंत्र तक सही ढंग से नहीं पहुंच पा रही हैं. ऐसे में सभी आंदोलनकारियों को संगठित होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है. कार्यक्रम के दौरान आंदोलन को और तेज करने तथा आंदोलनकारियों के हक-अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया. कार्यक्रम के बाद झारखंड आंदोलनकारी ने एससी, एसटी, ओबीसी वेलफेयर विभाग के मंत्री चमरा लिंडा के प्रतिनिधि संजीव उरांव को मांग पत्र सौंपा.

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

कार्यक्रम में संयोजक मनोज कुमार भगत, अध्यक्ष अशोक कुमार भगत, लालदेव भगत जिला संयोजक, नारायण भगत महासचिव, राजकुमार भगत प्रखंड अध्यक्ष घाघरा, सुरेश भगत प्रखंड अध्यक्ष घाघरा, मारवाड़ी भगत प्रखंड उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश मिश्रा सहसचिव, हरि भगत प्रखंड कोषाध्यक्ष, बिनोद भगत, सुधा कुमारी भगत अध्यक्ष बिशुनपुर, सतीश टाना भगत सचिव बिशुनपुर, विनोद भगत, संजय भगत, दुर्गा उरांव, आमला उरांव, ओश्विन टोप्पो, गंदीरा उरांव, निमरोद एक्का, किशोरी प्रसाद, हीरा प्रधान, भुनेश्वर राम, कृष्णा गोप, सुरेन्द्र राम, रवि साहू, राजेश बारला, राजकुमार सिंह, विजय कच्छप, फिरण साहू, नवीन कुमार गुप्ता, रमेश साहू, अश्विनी नाग, जगदेव उरांव, बाबूलाल सिंह, चंद्रकिशोर उरांव, आनंद टोप्पो, जयराम उरांव, राजेंद्र तिर्की, सुशील उरांव, चैनपुर बर्नार्ड टोप्पो, रजनी किरण, बसंत तिर्की, कुमार मिंज, पावल लकड़ा, उदय भगत, बसंत गोप, संजय कुमार भगत, बैरागी उरांव, आजाद अली, सुधा कुमारी भगत, सतीश टाना भगत, सुनीत उरांव, सुशील उरांव सहित कई लोग थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *