Jharkhand Cabinet: नई सड़कें समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी, एक नजर में देखें यहां
Jharkhand Cabinet: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा. बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस सत्र के औपबंधिक कार्यक्रम को मंजूरी दी गई. इस दौरान सरकार कई अहम विधेयक पेश कर सकती है और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. राज्य के 24 जिलों में स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में विज्ञान और गणित के लिए एक-एक प्रयोगशाला बनाई जाएगी, जिस पर करीब 20 लाख रुपये प्रति लैब खर्च होंगे. देवघर में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर लगभग 113 करोड़ रुपये की लागत से एक 4-स्टार होटल बनाया जाएगा. नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शिक्षकों को अब पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा. साथ ही, 24 शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति को भी मंजूरी दी गई. जानें क्या–क्या लिये गए फैसले.


