Jharkhand Weather : कांपने के लिए रहें तैयार, अगले तीन दिन में 5 डिग्री तक गिर सकता है पारा
Jharkhand Weather : मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों में झारखंड में तापमान में तेज गिरावट आ सकती है. ठंडी हवाओं के साथ न्यूनतम तापमान 3–5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है. सुबह कोहरा और धुंध रहेगी, जबकि दिन में मौसम साफ और शुष्क रहेगा.
इधर, झारखंड के सभी जिलों में शुक्रवार को भी तापमान में थोड़ी वृद्धि देखने को मिली. शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
वहीं बोकारो का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य में सबसे अधिक चाईबासा का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
