गुमला

Gumla News : कामडारा में ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, दो की मौत

Gumla News : जिले के कामडारा थाना स्थित लोयंगा गांव के समीप रांची-सिमडेगा मुख्य पथ बुधवार की देर शाम को भीषण सड़क हादसा हुआ है. अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवकों को कुचल दिया. जिसमें दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक युवक घायल है. मृतकों में कामडारा के सुरहू नवाटोली निवासी शिवनंदन सिंह (34) एवं दशरथ सिंह (35) है. वहीं बबलू सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही स्कूटी में सवार होकर लोयंगा बाजार घूमने आये हुए थे. जहां से लौटने के क्रम में एक अज्ञात ट्रक ने तीनों को अपनी चपेट में लेकर फरार हो गया.

घटना के बाद तीनों को उठाकर रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दशरथ सिंह एवं शिवनंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं बबलू सिंह की गंभीर स्थिति की देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *